CBSE Board 10th Result 2024: बढ़ गया सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी के नतीजों का इंतजार, परिणाम 20 मई के बाद

Daily News Factory
0

 



सीबीएसई ने सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख की ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड द्वारा पूर्व वर्षों में भी परिणाम घोषित करने की तिथि की जानकारी पहले से नहीं की जाती रही है। दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स में क्लास 10 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 3 मई 2024 को जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।  लेकिन आधिकारिक तौर पर अपडेट जारी किए जाने पर परिणामों (CBSE Board 10th Result 2024) को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है।

CBSE Board Class 10th Result 2024: ऐसा रहा है पिछले वर्षों का ट्रेंड

वहीं, बात करें पूर्व वर्षों में घोषित किए गए सीबीएसई सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की तारीखों की तो 2023 में नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे। इससे पहले 2022 में जब परीक्षा दो चरणों में हुई थी तो टर्म 1 के रिजल्ट 19 मार्च को और टर्म 2 के 22 जुलाई को घोषित किए गए थे।


2024 - घोषित किया जाना है

2023 - 12 मई

2022 टर्म 1 - 19 मार्च

2022 टर्म 2 - 22 जुलाई

2021 - 30 जुलाई

2020 - 13 जुलाई

2019 - 2 मई

2018 - 26 मई

2017 - 28 मई

2016 - 21 मई

2015 - 25 मई

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)